Zayotech

51+ Best Bewafa Shayari in Hindi (दर्द भरी शायरी)

By Madhav Jha · April 25, 2026 · 15 min read · Shayari
Table of Contents
  1. bewafa dard bhari shayari
  2. bewafa shayari hindi
  3. bewafa dhokebaaz shayari
  4. bewafa dost shayari
  5. bewafa ladki shayari
  6. bewafa sanam shayari
  7. bewafa ladki ke liye shayari
  8. प्यार में धोखा शायरी (Pyar Mein Dhoka Shayari)
  9. Bewafa Status in Hindi for WhatsApp
  10. Best Bewafa Shayari 2 Lines
  11. दिल टूटने की शायरी (Dil Tutne ki Shayari)
  12. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  13. निष्कर्ष

Bewafa Shayari: जब किसी सच्चे प्यार करने वाले को मोहब्बत में धोखा मिलता है, तो उस दर्द को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल होता है। आज के समय में कई लोग इस दिल टूटने के एहसास से गुजरते हैं। ऐसे में अपने अंदर की घुटन और दुःख को हल्का करने का सबसे बेहतरीन जरिया शायरी होती है।

इस लेख में हमने आपके लिए Best Bewafa Shayari in Hindi और दर्द भरी बेवफाई शायरी का एक बेहद खास कलेक्शन तैयार किया है। ये शायरियां उन लोगों के लिए हैं जिनके प्यार को किसी ने नहीं समझा और बदले में उन्हें सिर्फ फरेब मिला।

यहाँ दी गई 50+ से अधिक बेवफा शायरियों को पढ़कर न सिर्फ आपके दिल को थोड़ी तसल्ली मिलेगी, बल्कि आप इन्हें अपने WhatsApp Status, Facebook और Instagram पर शेयर करके अपनी भावनाएं उन तक आसानी से पहुँचा सकते हैं, जिन्होंने आपके सच्चे प्यार की कद्र नहीं की। चलिए पढ़ते हैं ये दर्द भरी पंक्तियां।

bewafa dard bhari shayari

प्रेम कहानियां सिर्फ इश्क, वफा और सुकून का ही हिस्सा नहीं होतीं; इसमें बेवफ़ाई से मिलने वाला गहरा दर्द भी शामिल होता है। वैसे तो उर्दू और हिंदी की शायरी मोहब्बत के अनगिनत किस्सों से भरी पड़ी है, लेकिन जब बात दिल टूटने की आती है, तो शायरों ने बेवफ़ाई के उस दर्द को भी बखूबी कागज़ पर उतारा है। अगर आपका दिल भी किसी ने दुखाया है, तो नीचे दी गई ये बेवफा दर्द भरी शायरी (Bewafa Dard Bhari Shayari) आपकी भावनाओं को ज़रूर छुएगी:

Best Bewafa Shayari

कटती है आरजू के सहारे पे जिंदगी,
कैसे कहूं किसी की तमन्ना न चाहिए !

Best Bewafa Shayari

बेवफाओं का शोर है यहाँ और,
तुम कहते हो,उल्फत है मुझसे।

Best Bewafa Shayari

मेरे चेहरे पे कफ़न ना डालो, मुझे आदत है मुस्कुराने की,
मेरी लाश को ना दफ़नाओ, मुझे उम्मीद है उस के आने की !

Best Bewafa Shayari

भुला देंगे तुम्हे भी जरा सब्र तो करो,
तुम्हारी तरह बेवफ़ा होने में थोड़ा वक्त तो लगेगा।

Best Bewafa Shayari

ये मोहब्बत करने वाले भी बहुत अजीब हैं,
वफा करो तो रुलाते हैं और बेवफाई करो तो रोते हैं !

Best Bewafa Shayari

बेवफा वक़्त था? तुम थे? या मुकद्दर था मेरा?
बात इतनी ही है कि अंजाम जुदाई निकला।

Best Bewafa Shayari

मेरे इतना चाहने से,
क्या खबर थी तुम बेवफा हो जाओगे…!

Best Bewafa Shayari

बहुत बहुत रोयेगी जिस दिन मैं याद आऊंगा,
और बोलेगी एक पागल था जो पागल था सिर्फ मेरे लिए।

विश्वास बन के लोग ज़िन्दगी में आते है, ख्वाब बन के आँखों में समा जाते है,
पहले यकीन दिलाते है की वो हमारे है,फिर न जाने क्यों बदल जाते है !

pyar bewafa shayari

खुदा ने पूछा क्या सजा दूँ उस बेवफा को,
दिल ने कहा मोहब्बत हो जाए उसे भी,
और कोई छोड़ के चले जाये उसे भी !

bewafa shayari hindi

अपनी मातृभाषा हिंदी में दिल का दर्द बयां करने का एक अलग ही सुकून होता है। इस Bewafa Shayari in Hindi के सेक्शन में, हमने आपके लिए उन जज्बातों को शब्दों में पिरोया है जो अक्सर प्यार में धोखा मिलने के बाद दिल में ही रह जाते हैं।

नीचे दी गई ये Dard Bhari Bewafa Shayari खासकर उन बेवफा लोगों पर लिखी गई है, जिन्होंने वफा के बदले सिर्फ फरेब दिया। इन्हें पढ़ें और अपने शब्दों के जरिए अपने मन का बोझ हल्का करें।

Top Bewafa Shayari

तुम क्या जानो बेवफाई की हद ये दोस्त,
वो हमसे इश्क सीखता रहा किसी और के लिए !

Top Bewafa Shayari

तेरा ख्याल दिल से मिटाया नहीं अभी,
बेवफ़ा मैंने तुझको भुलाया नही अभी।

pyar bewafa shayari

बेवफाई तो सब करते है पगली,
तु तो समजदार थी
कुछ नया कर लेती।

Top Bewafa Shayari

जिसके लिए सारी हदें पार करदी मैने,
आज उसी ने हद में रहना शिखा दिया…!

Top Bewafa Shayari

उसकी मोहब्बत का सिलसिला भी क्या अजीब था,
अपना भी न बनाया और किसी और का होने भी न दिया।

pyar bewafa shayari

तेरी चाहत में रुसवा यूं
सरे बाजार हो गए,
हमने ही दिल खोया और हम ही
गुनहगार हो गए।

Top Bewafa Shayari

हमको दिल से भी निकाला गया, फिर शहर से भी,
हमको पत्थर से भी मारा गया, और जहर से भी !

pyar bewafa shayari

सिर्फ एक दिल ही है जो बिना,आराम किये सालों काम करता है,
इसे हमेशा खुश रखिये ,चाहे ये आपका हो या आपके अपनों का !

pyar bewafa shayari

अगर निभाने का इरादा हो तभी प्यार करना
अपनी बेवफाई से किसी की जिंदगी के साथ
खेलने का तुम्हें कोई हक नहीं है।

bewafa dard bhari shayari

आजकल कुछ ऐसे दर्द देती है बेवफा की याद,
सो जाऊं तो जगा देती है और जाग जाऊं तो रुला…!

bewafa dhokebaaz shayari

प्यार में सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है, जब अपना ही कोई सच्चा बनकर धोखा दे जाए। हमने यह सेक्शन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया है, जिन्हें अपने प्यार के बदले सिर्फ फरेब मिला है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप यह Bewafa Dhokebaaz Shayari अपने उस धोखेबाज़ इंसान को शेयर कर सकते हैं, जो आपके सच्चे प्यार और दर्द को नहीं समझ सका। इन लाइनों के जरिए उन्हें उनके किए का एहसास जरूर दिलाएं।

New  Bewafa Shayari

टूटा ये दिल मेरा उनकी बातों के जोर से,
जब पता चला कि उसे प्यार है किसी और से।

bewafa dard bhari shayari

तेरी बेवफाई का गम तो नहीं,
मगर तू बेवफा है दुःख ये भी कम नहीं !

bewafa dard bhari shayari

रो पड़ा है आसमा भी मेरी वफ़ा को देख कर
देख तेरी बेवफाई की बात बादलों तक जा पहुंची।

New  Bewafa Shayari

फोन में नंबर सेव है मगर बात नही होती,
तुझे याद ना करू ऐसी कोई रात नही होती…!

shayari bewafa

कैसे बुरा कह दूं तेरी बेवफाई को,
यही तो है जिसने मुझे मशहूर किया है।

New  Bewafa Shayari

तुम नहीं मिले तो क्या हुआ,
सबक तो मिल गया !

shayari bewafa

गिला नहीं कि मेरे हाल पर हँसी है दुनिया
गिला तो ये है कि पहली हँसी तुम्हारी थी।

shayari bewafa

जिसकी मोहब्बत में मरने को भी राजी थे हम,
आज उसकी बेवफाई ने हमने जीना सिखा दिया।

New  Bewafa Shayari

बहुत उदास है कोई तेरे जाने से
हो सके तो लौट आ कोई बहाने से
तू लाख खफा सही मगर एक बार तो देख
कोई टूट गया है तेरे रूठ जाने से।

bewafa shayari photo

जहाँ से जी ना लगे तुम वहीं बिछड़ जाना,
मगर खुदा के लिए बेवफाई ना करना !

bewafa dost shayari

प्यार के अलावा अगर इंसान को किसी रिश्ते पर सबसे ज्यादा भरोसा होता है, तो वो है दोस्ती। लेकिन जब कोई अपना जिगरी दोस्त धोखा देता है, तो उसका दर्द प्यार में मिले धोखे से भी ज्यादा गहरा होता है।

यह Bewafa Dost Shayari उन मतलबी और मौकापरस्त दोस्तों के लिए है, जिन्होंने जरूरत के वक्त अपना असली रंग दिखा दिया। इन शायरियों के जरिए आप अपने उस धोखेबाज़ दोस्त को बिना कुछ कहे अपनी नाराज़गी का एहसास करा सकते हैं।

Unique  Bewafa Shayari

मेरे फन को तराशा है सभी के नेक इरादों ने,
किसी की बेवफाई ने किसी के झूठे वादों ने !

पत्थर दिल हूँ फरेबी हूँ और बहुत ज़्यादा ज़िद्दी भी हूँ,
क्योंकि अब मासूमियत खो दी मैंने वफ़ा करते-करते

उस बेवावफा का इंतजार क्या करना,
जो छोड़कर नहीं रिश्ता तोड़ कर जाए…!

वादे तो सभी करते हैं लेकिन
जिंदगी भर कोई साथ नही निभाता,
बेवफा होकर अगर भुलाई जाती यादें
तो मुस्कुरा के कोई अपने गम नही छुपाता।

वक़्त भी बेबस है आज,
वफ़ा की रात नहीं कट रही
और बेवफा खुश है इस रात से।

bewafa shayari image

अपने जुल्म और सितम का हिसाब क्या दोगे,
जब खुद बेवफा हो उसका जवाब क्या दोगे !

मुझे किसी के बदल जाने का गम नही,
बस कोई था जिस पर खुद से ज्यादा भरोसा था।

मैं तो तुम्हें किस्मत से भी छीन लाता
बस एक बार तूने ये कहा तो होता कि मैं तेरी हूं।

हम तो जल गए उस की मोहब्बत में
मोम की तरह…
अगर फिर भी वो हमें बेवफा कहे तो
उसकी वफ़ा को सलाम..

गम की परछाइयां , यार की रुसवाईयां
वाह रे मोहब्बत! तेरे ही दर्द और तेरी हो दवाईयां।

bewafa ladki shayari

जब प्यार में झूठे वादे करके कोई छोड़ जाता है, तो उसकी यादें बहुत सताती हैं। नीचे दी गई Bewafa Ladki Ke Liye Shayari आपके उन्हीं टूटे हुए जज्बातों को आवाज़ देने का काम करेगी। बेहतरीन इमेजेज के साथ दी गई इन शायरियों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें, ताकि उस बेवफा तक भी आपकी ये दर्द भरी आवाज़ पहुँच सके।

bewafa shayari image

कुछ न मिला तो तेरा ही नाम लिखूंगा,
ओ बेवफा मैं तुझी पर सारे इल्जाम लिखूंगा !

इच्छाएं बड़ी बेवफ़ा होती हैं,
पूरी होते ही बदल जाती हैं।

एक बात तो जिंदगी ने सीखा दी यारो,
किसी के उतने ही रहना जितना वो तुम्हारा है…!

एक उम्र तक मैं जिसकी जरूरत बना रहा,
फिर यूँ हुआ की उसकी जरूरत बदल गई।

हर काम किया मैने उसकी खुशी के लिए,
तब भी न जाने क्यों बेवफ़ा कहलाता हूं,
मौत से पहले उसके दीदार को ख्वाहिश है मेरी,
बस इसलिए जिंदगी का साथ निभाता हूं।

bewafa sanam shayari

तेरी बेवफाई ने मेरा ये हाल कर दिया है की,
अब मैं नही रोता मुझे देख कर लोग रोते हैं !

वफा की उम्मीद भी हमको उनसे है,
जो बेवफाओं में शुमार है।

मोहब्बत सच्ची हो तो सुकून देती है,
और बेवफा से हो जाए तो जिंदा लास बना देती है…!

फर्ज़ था जो मेरा निभा दिया मैने
उसने मांगा जो वो सब दे दिया मैने
वो सुनके गैरों की बातें बेवफ़ा हो गई
समझ के ख्वाब आखिर उसको भुला दिया मैने।

दुनिया में मैं अपनी कमी छोड़ जाऊंगा,
राहों पर इंतजार की लकीर छोड़ जाऊंगा,
याद रखना एक दिन मुझे ढूंढते फिरोगे,
आँखों में आपके मैं नमी छोड़ जाऊंगा।

bewafa sanam shayari

जिसे हम अपना सबसे प्यारा सनम मानते हैं, जब वही बेवफाई कर जाए तो ज़िंदगी वीरान सी लगने लगती है। आपकी इसी उदासी को लफ़्ज़ों में पिरोने के लिए हमने यह Bewafa Sanam Shayari का कलेक्शन इमेजेज के साथ तैयार किया है। इन दर्द भरी पंक्तियों को पढ़ें और अपने उस बेवफा सनम तक जरूर पहुँचाएं जिसने आपके प्यार को नहीं समझा।

bewafa shayari 2 line

खोज तो लेते उन्हें आखिर सच्चा प्यार जो किया था,
पर रोक दी तलाश हमने क्योंकि
वो खोये नहीं बेवफा निकले !

आरजू होनी चाहिए किसी को याद करने की,
लम्हें तो अपने आप ही मिल जाते हैं,
कौन पूछता है पिंजरे में बंद पंछियों को,
याद वही आते हैं जो उड़ जाते हैं।

रब किसी को किसी पर फिदा न करे,
करे तो कयामत तक जुदा न करे,
ये माना की कोई मरता नही जुदाई में,
लेकिन जी भी तो नही पता तन्हाई में।

कोई किसी का नही है इस संसार में,
दिल भरने पर बात करना छोड़ देते है…!

जिंदगी में एक बात तो सीख ली है कि,
हम हमेशा किसी के लिए खास नहीं होते

dost bewafa shayari

किसी से बे हिसाब मोहब्बत करली मैने,
समझ गया था अब वो मेरी किस्मत में नही आयेगा…!

तेरी बेवफाई ने हमारा ये हाल कर दिया है,
हम नहीं रोते लोग हमें देख कर रोते हैं।

हमें न इश्क़ मिली न मोहब्बत मिली,
हमको जो भी मिला बेवफा यार मिला,
अपनी तो बन गयी बेवफ़ा ज़िन्दगी,
हर कोई जरुरत का तलबगार मिला !

वफा करने से मुकर गया है दिल
अब प्यार करने से डर गया है दिल
अब किसी सहारे की बात मत करना
झूठे दिलासों से अब भर गया है दिल।

रोती हुई आंखे कभी झूट नही बोलेगी,
ये आसू तभी आते है जब अपना कोई दर्द दे जाए…!

bewafa ladki ke liye shayari

जब प्यार में झूठे वादे करके कोई छोड़ जाता है, तो उसकी यादें बहुत सताती हैं। नीचे दी गई Bewafa Ladki Ke Liye Shayari आपके उन्हीं टूटे हुए जज्बातों को आवाज़ देने का काम करेगी।

बेहतरीन इमेजेज के साथ दी गई इन दर्द भरी शायरियों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें, ताकि उस बेवफा तक भी आपकी ये आवाज़ पहुँच सके।

bewafa shayari status

किसी से इतनी उम्मीद न करें कि
आशा के साथ-साथ आप भी टूट जाएं !

अब मुझे इस जिंदगी में किसी से कोई उम्मीद नहीं है
जिससे थी अब वही मेरी जिंदगी में नहीं है।

उसके बेवफा होने में उसका कसूर नहीं है यारो,
मैने हद से ज्यादा प्यार करना शुरू कर दिया था उसे…!

अब अकेले रहना सीख लिया है मैने,
पता नही कोन कब छोड़ दे…!

इश्क करने का नतीजा दुनिया मे हमने बुरा देखा,
जिनसे वादा था वफा का उन्हें भी हमने बेवफा देखा।

bewafa shayari english mein

तूने ही लगा दिया इलज़ाम बेवफाई का,
अदालत भी तेरी थी गवाह भी तू ही थी।😭

वो किसी और को पाने की चाहत रखते थे साहब,
हम तो बस टाइमपास थे…!

दुनिया वालों का भी अजीब दस्तूर है,
बेवफाई मेहबूब से मिलती है,
और बेवफा मोहब्बत बन जाती है !

सब कुछ होते हुए भी इस दिल का दर्द नहीं जाता,
क्यूंकि किस्मत ने हमें Bewafa बना दिया।

तुम बदले तो मजबूरियाँ थी,
हम बदले तो बेवफ़ा हो गए।

प्यार में धोखा शायरी (Pyar Mein Dhoka Shayari)

जब कोई इंसान हद से ज्यादा किसी पर ऐतबार करता है और उसे बदले में सिर्फ फरेब मिलता है, तो वो सदमा बर्दाश्त करना आसान नहीं होता। नीचे दी गई Pyar Mein Dhoka Shayari उन लोगों के दर्द को आवाज़ देती है, जिनकी वफ़ा का सिला बेवफाई से दिया गया। इन लाइनों को पढ़कर आपको लगेगा जैसे ये आपके ही दिल की बात कह रही हैं।

मेरी वफ़ा की कदर ना की उसने, प्यार के नाम पर सिर्फ धोखा दिया। हम तो उसे अपना खुदा मान बैठे थे, और उसने हमें एक पल में ही रुला दिया।

बहुत करीब से देखा है मैंने धोखे को, ये अक्सर वही लोग देते हैं जिन्हें हम सबसे ज्यादा अपना मानते हैं।

मुकद्दर में शायद लिखा था प्यार में धोखा खाना, वरना हम भी किसी पर अपनी जान छिड़कते थे।

वफ़ा की उम्मीद थी जिनसे हमें ताउम्र की, उन्होंने ही हमें गैरों की तरह बीच राह में छोड़ दिया।

हमने तो उन्हें अपनी ज़िंदगी का सुकून माना था, लेकिन उन्होंने हमें उम्र भर का दर्द दे दिया।

Bewafa Status in Hindi for WhatsApp

आजकल अपनी भावनाओं और दर्द को जाहिर करने का सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया है। अगर आपका दिल भी किसी बेवफा ने तोड़ा है, तो ये Bewafa Status in Hindi आपके बहुत काम आएंगे। इन्हें अपने WhatsApp Status पर लगाएं ताकि उस शख्स को भी एहसास हो सके कि उसके जाने के बाद आप पर क्या बीत रही है।

अजीब है ना ये मोहब्बत का दस्तूर भी, जो पूरी वफ़ा करता है, अंत में वही सबसे ज्यादा रोता है।

तूने समझा ही नहीं मेरी इस गहरी चाहत को, वरना तेरे लिए तो मैंने खुद को ही पूरी तरह भुला दिया था।

आज उसने हमारा नंबर ब्लॉक कर दिया है, जो कभी कहते थे कि तुम्हारी आवाज़ सुने बिना नींद नहीं आती।

बहुत शौक था हमें भी बेइंतहा इश्क़ फरमाने का, शौक पूरा हुआ और दिल भी हमेशा के लिए टूट गया।

जिस इंसान पर मैंने खुद से ज्यादा ऐतबार किया, आज उसी ने साबित कर दिया कि कोई अपना नहीं होता।

Best Bewafa Shayari 2 Lines

कभी-कभी बहुत गहरा दर्द बयां करने के लिए पन्नों की नहीं, सिर्फ दो पंक्तियां ही काफी होती हैं। जिन्हें छोटी और गहरी बातें पढ़ना पसंद है, उनके लिए ये Bewafa Shayari 2 Lines खास तौर पर लिखी गई हैं। कम शब्दों में अपने टूटे हुए दिल का हाल सुनाने के लिए ये शायरी सबसे बेहतरीन हैं।

तेरे वादे भी बिल्कुल तेरी तरह झूठे निकले, और एक हम पागल थे जो उन्हें सच मान बैठे।

अब तो खुद से भी मिलने का मन नहीं करता मेरा, तेरी बेवफाई ने मुझे कुछ इस कदर बदल दिया है।

मत पूछना मेरी इस गहरी खामोशी का सबब, धोखा वो दे गए और मेरे सारे अल्फ़ाज़ छिन गए।

हमने भी बड़ी शिद्दत से उन्हें अपना खुदा माना था, फिर एक दिन वो खुदा भी किसी और का हो गया।

वो हमें छोड़कर जा रहे हैं तो खुशी से जाने दो, झूठी मोहब्बत का पास रुकना भी क्या मायने रखता है।

दिल टूटने की शायरी (Dil Tutne ki Shayari)

कांच का खिलौना तो टूट कर बिखर जाता है, लेकिन जब इंसान का दिल टूटता है, तो वो बाहर से हंसता है और अंदर ही अंदर रोता है। यह Dil Tutne ki Shayari उसी खामोश दर्द को बयान करती है। आप इन दर्द भरी लाइनों को पढ़कर अपने उदास मन को थोड़ी तसल्ली दे सकते हैं।

कोई आवाज़ नहीं होती दिल टूटने की, बस ज़िंदगी भर का सुकून हमेशा के लिए छिन जाता है।

उसने अपना महबूब बदला है लिबास की तरह, और एक हम हैं जो आज भी उसी बेवफा की याद में बैठे हैं।

दिल तो उसने मेरा उसी दिन तोड़ दिया था, जब उसने मेरे गिरते हुए आंसुओं को नज़रअंदाज़ किया था।

कुछ इस बेरहमी से उसने मेरे दिल को तोड़ा है, कि अब इसका कोई भी टुकड़ा दोबारा जुड़ने को तैयार नहीं।

क्या अजीब है ये दर्द भरे प्यार का खेल भी, दिल हमारा टूटा और उन्हें इसकी आहट तक महसूस नहीं हुई।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेवफा शायरी क्या होती है? 

बेवफा शायरी वो दर्द भरी कविताएं या पंक्तियां होती हैं, जिन्हें तब पढ़ा या शेयर किया जाता है जब प्यार में कोई अपना धोखा दे देता है। इसके ज़रिए लोग अपने टूटे हुए दिल का हाल बयां करते हैं।

टूटे हुए दिल का दर्द कम करने के लिए क्या करें? 

दिल टूटने पर अपनी भावनाओं को रोकर या लिखकर बाहर निकालना सबसे अच्छा रहता है। आप Zayotech पर दी गई दर्द भरी (Dard Bhari) और बेवफाई वाली शायरी पढ़कर भी अपने मन का बोझ काफी हद तक हल्का कर सकते हैं।

क्या मैं इन बेवफा शायरियों को अपने WhatsApp Status पर लगा सकता हूँ? 

बिल्कुल! आप हमारी वेबसाइट पर दी गई सभी शायरियों के टेक्स्ट को कॉपी करके या इमेजेज को डाउनलोड करके अपने WhatsApp Status, Facebook या Instagram पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

दोस्तों, प्यार में मिला धोखा इंसान को अंदर से पूरी तरह तोड़ देता है, लेकिन अपनी भावनाओं को दबा कर रखने से दर्द और बढ़ता है। हमें उम्मीद है कि ऊपर दी गई Bewafa Shayari in Hindi और दर्द भरे स्टेटस ने आपके मन की उदासी को लफ़्ज़ों में बयां करने में मदद की होगी।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई ये शायरियां और इमेजेज पसंद आईं, तो इन्हें अपने दोस्तों या अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें ताकि बेवफाई करने वालों तक भी आपके दिल की बात पहुँच सके।

Related Posts